हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस, संवाददाता। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं यातायात सुधार से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए जाने हेतु वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कहा कि जनपद में प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू एवं सुव्यवस्थित किया जा सके। इसी क्रम में तालाब चौराहा क्षेत्र में या...