गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर मंडल द्वारा 5 मई को जनपद कुशीनगर के सभी एडीओ (पंचायत) खंड प्रेरक एवं कंल्टिंगग इंजीनियर के साथ मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के संबंध में वीसी के द्वारा समीक्षा बैठक की गई। इसमें उपनिदेशक (पंचायत) हिमांशु शेखर ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकासखंड अपने यहां से एक गंदा तालाब चयन कर इसका ट्रीटमेंट करते हुए सौंदर्यकरण करें। बताया गया कि फिल्टर चेंबर के द्वारा वेटलैंड के द्वारा नालियों का निकासी सीधे तालाब में ना हो इन सभी माध्यमों से तालाब को स्वच्छ किया जा सकता है। यह भी निर्देशित किया गया कि उसे ग्राम पंचायत के गांव वासियों को इसके लिए प्रेरित किया जाए कि वह भी अपने ग्राम पंचायत के तालाब को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी ले। यह भी पढ़ें- काशीबाबा के पक्का तालाब की स्...