रामपुर, दिसम्बर 5 -- गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉकध्यक्ष बलवीर सिंह गंगवार सहित किसानों ने उप जिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात की और अपना ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव के सरकारी रास्ते को दबंगों के अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान नेता गंगवार ने बताया कि उनके गांव औरंगनगर खेड़ा में तालाब को जाने वाला एक सरकारी रास्ता है, जिसकी अभिलेखों में चौड़ाई बीस फुट दर्ज है। इस रास्ते पर दबंगों ने अवैध कब्जे कर लिए है और अब इसकी चौड़ाई मात्र नौ फुट ही रह गई है। विरोध करने पर अवैध कब्जेदार आमादा फौजदारी हो जाते हैं। किसान नेता बलवीर ने एसडीएम को यह भी बताया कि पिछले दिनों जब उनके द्वारा शिकायत की गई थी, तो मौके पर लेखपाल प्रीतम सिंह पहुंचे थे। उनके द्वारा रास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.