जौनपुर, जनवरी 24 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के खटोलिया गांव में शुक्रवार को तालाब के पास एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...