गोंडा, मार्च 7 -- मनकापुर, संवाददाता। तालाब के किनारे बनने वाले आंगनबाडी केन्द्र को रोकने के लिए बाल विकास ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। इसके बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ है। मनकापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गढी में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण होना था। अलर्क सिंह राजपूत ने इसकी शिकायत सीडीओ अंकिता जैन करके आरोप लगाया कि जो जमीन आंगनबाडी केन्द्र के लिए प्रस्तावित की गयी है वह तालाब के किनारे है। इसमें बरसात में पानी भर जाता है। यदि आंगनबाडी भवन का निर्माण तालाब की भूमि पर हो गया तो बरसात में पानी भर जायेगा। बगल में तालाब होने पर छोटे छोटे बच्चे के लिए खतरा रहेगा। सीडीओ के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज कर अवगत कराया कि शिकायत कर्ता ने स्थानीय ग्राम...