भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। पालिका प्रशासन की मनमानी से लोगों का जीना दुश्वार है। अब घनी बस्ती के बीच शहर के मर्यादपट्टी गाजीमियां रौजा से सटे तालाब के पास कचरे को उड़लने का काम किया जा रहा है। प्रदूषित हवा के कारण मोहल्ले के लोगों संग राहगीरों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि भदोही शहर के 29 वार्डों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। अभी तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से कूड़ा निस्तारण को लेकर ठोस प्रबंध नहीं किए गए हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र तो बन गया है, परंतु उसे अब तक चालू नहीं किया गया। ऐसे में घरों से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा करकट को इधर-उधर फेंकने का काम सफाई कर्मी करते हैं। इसके कारण संबंधित मोहल्ले के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। शहर में करीब 50 एमटी कचरा रोज निकलता है। उसे नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.