बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- तहसील क्षेत्र के गांव कांवरा में तालाब के ओवरफ्लो होने से रास्ते में पानी भरने से ग्रामीण परेशान है। गांव के लोगों ने तालाब की सफाई, जल निकासी की ग्राम प्रधान से मांग की है।गांव कांवरा निवासी जीशान भाटी, ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अट गया है, जिससे तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण गांव के मार्ग पर भरा रहता है।रास्ते में जलभराव के कारण ग्रामीणों, छात्र, छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती है। जलभराव के कारण दो पहिया वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार होते रहते हैं।बताया कि उन्होंने इस संबंध में ग्राम प्रधान से मिलकर तालाब की सफाई कराने, जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी। मगर महीनों बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब वह इस संबंध में जिलाधिकारी, एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.