मेरठ, जून 13 -- दुर्वेशपुर गांव में तालाब की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। तालाब में कूड़ा-कचरा जमा हो गया है, जिसके चलते पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। गालियों में पानी भरा हुआ है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर जनहित में तालाब की सफाई कराने की मांग की है। सफाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों के अनुसार गांव का मुख्य तालाब पूरी तरह अटा पड़ा है। जिसके चलते जल निकासी प्रभावित हो रही है। वर्तमान समय में गांव की कई गलियों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना दुभर हो रहा है। जलभराव से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण दीन मोहम्मद, नदीम, इसरार, फारूख, नौशाद, महबूब, महमूद आदि ने बताया कि समस...