भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई तहसील क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव निवासी रामसजीवन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर डीएम को पत्रक सौंप तालाब की भूति से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। तालाब की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बताया कि लीलाधरपुर गांव स्थित तालाब की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। तालाब की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाया जा रहा है। मना करने पर विपक्ष के लोग मारपीट करने पर आमदा हो जा रहे हैं। हल्का लेखपाल से भी पूर्व में इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में अवैध कब्जा करने वालों का मनोबल बढता जा हरा है। मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रत्नेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.