रुडकी, जनवरी 12 -- भगवानपुर। चुड़ियाला मोहनपुर गांव में सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही लोगों को अतिक्रमण दोबारा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। नायब तहसीलदार जयकृत रावत के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, राजस्व उप निरीक्षक, सनम, चकबंदी लेखपाल राजेश के नेतृत्व में टीम चूड़ियाला मोहनपुर गांव पहुंची। पुलिस बल भी साथ में थी। टीम ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण को हटाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण की मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.