रुडकी, अप्रैल 9 -- भगवानपुर। क्षेत्र के गांव धीरमाजरा में हाई कोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि पर बने तीन मकानों को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया है। गुरुवार को तहसीलदार दयाराम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मकानों में रखा सामान पहले बाहर निकलवाया गया, जिसके बाद जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। प्रशासन के अनुसार तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए थे, जिन्हें न्यायालय के आदेश के बाद हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भगवानपुर के साथ मंगलौर, रुड़की और बुग्गावाला क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। तहसीलदार दयाराम ने बताया कि तालाब की भूमि से तीन मकान हटाए गए हैं और संबंधित लो...