मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मीरापुर। एक सप्ताह पूर्व कस्बे के कच्चा-पक्का शिव मंदिर के निकट तालाब की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने प्लाट का निर्माण काम रूकवा दिया था। रविवार की शाम कब्जाधारियों द्वारा पुनः निर्माण किये जाने की सूचना पर पहुँची राजस्व विभाग की टीम ने पुनः निर्माणकार्य रुकवा दिया। मीरापुर के कच्चा-पक्का तालाब के निकट एक प्लाट पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। नागरिकों ने उक्त प्लाट को तालाब की भूमि में होना बताते हुए तालाब की भूमि पर बने हुए अवैध मकानों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने प्लाट की पैमाईश कर अवैध कब्जे को चिह्नित किया था तथा बाद में अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया था। रविवार की शाम उक्त कब्जाधारी द्वारा उस प्लॉट पर पुनः नींव भरने का कार्य किय...