संतकबीरनगर, जून 1 -- हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के साड़े खुर्द ग्राम सभा स्थित तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बिसौवा के सचिव लालजी साहनी ने उपजिलाधिकारी मेंहदावल को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल व एसओ को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ग्राम सभा साड़े खुर्द स्थित गाटा संख्या 86, रकबा 2.007 हेक्टेयर तालाब को समिति द्वारा विधिवत 10 वर्षीय पट्टे पर मत्स्य पालन के लिए लिया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग एवं मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने में जुटे हुए हैं। संबंधित लोगों द्वारा झोपड़ी, टीनशेड और पक्की दीवार का निर्माण कर भू...