मेरठ, जनवरी 6 -- सरधना। कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर कब्जे का मामला एक बार फिर सोमवार को तहसील में गूंजा। भाकियू क्रांतिकारी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि तालाब की भूमि पर निर्माण जारी है। उन्होंने एसडीएम से कार्य रुकवाकर तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने ईओ सरधना को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील पहुंचे संगठन के लोगों ने कहा कि कालंद चुंगी पर तालाब है। कुछ लोग तालाब की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि लगातार निर्माण किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संगठन के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने जांच के आदेश ...