मेरठ, मार्च 7 -- मोहल्ला पजहाये वाला तालाब की पटरी टूटने से दूषित पानी गलियों और आसपास के खेतों में भर गया। शुक्रवार रात तालाब ओवरफ्लो होने से कच्ची पटरी टूट गई। शनिवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर गए, तो गन्ने और गेहूं की फसल पानी में डूबी हुई थी। किसानों ने एसडीएम मवाना से गांव के दूषित पानी की निकासी के लिए तालाब की पटरी को पक्की करवाने के साथ फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान सुबोध शर्मा, अनु शर्मा व भूलन सिंह आदि के खेतों में पानी भर गया। उन्होंने बताया कि खेत में उन्होंने दो दिन पहले ही गन्ने की फसल बोई थी, जिसमें पानी भर जाने से गन्ने की पैदावार नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ने के खेत की बराबर में ही आठ बीघा में गेहूं की फसल खड़ी हुई थी, वह भी पानी की वजह से नष्ट हो गई। उन्होंने कई बार नगर पंचायत बहसूमा व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.