अयोध्या, अप्रैल 9 -- तारुन,संवाददाता। तारुन क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरौली में बुधवार शाम करीब छह बजे तालाब की जुताई के दौरान एक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक की गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरौली निवासी राकेश चौरसिया पुत्र चंद्रिका प्रसाद मत्स्य पालन के लिए तालाब की जुताई कर रहे थे। बताया जाता है कि तालाब से बाहर निकलते समय ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया,जिससे राकेश उसके नीचे दब गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए,जहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उन्हें रामपुर भगन स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां हालत गंभीर देखते...