गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- मोदीनगर, अमन वत्स। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी सुबह 11 बजे तहसील पर पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि दो जुलाई को मुरादनगर थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोप है कि किशोरी को आरोपी एक अधबने मकान में ले गया था। जिस अधबने मकान में वारदात को अंजाम दिया, वह तालाब की जमीन पर बना है। इसीलिए उस पर बुलडोजर चले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...