लखनऊ, फरवरी 10 -- सरजनीनगर के गौरी में प्रॉपर्टी डीलर शिव मोहन उर्फ ब्रज मोहन सिंह व उनके साथियों ने खुद का भूखंड बताते हुए तालाब की सरकारी जमीन बेचकर महिला से लाखों रुपये ठग लिए। जानकारी होने पर विरोध किया तो प्रॉपर्टी डीलर और साथियों ने धमकी दी। पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता कंचन कांशीराम शहरी आवासीय योजना में रहती हैं। जून 2020 में जमीन खरीदने के लिए उन्होंने विश्व मोहन से संपर्क किया। विश्व मोहन उनके बेटे शिवपाल सिंह, साझेदार सुनील कुमार शुक्ला, भगोले और अन्य ने 12 जून 2020 को गौरी क्षेत्र में खसरा संख्या 650 की 900 वर्गफुट भूमि का बैनामा किया था। चेक से और नकद लाखों रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि वह तालाब की जमीन है। विरोध कर रुपये वापस मांगें तो उक्त लोगों ...