बागपत, मार्च 1 -- सूजरा गांव में तालाब पर अतिक्रमण की वजह से जल निकासी प्रभावित हो रही थी। तालाब के पास में ग्रामीण मकान, कूड़ा डालने का स्थान और अन्य अस्थाई बसेरा बनाया हुआ था। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती थी। गांव के रहने वाले सुशील ने इसकी शिकायत डीएम और अन्य अधिकारियों से की थी। समस्या से अवगत कराया। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिकायत के बाद तालाब से अतिक्रमण हटा दिया गया था। अब ग्राम पंचायत की ओर से तालाब की घेराबंदी की जा रही है, लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोग इसका विरोध कर रहे है। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे है। यहां तक कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो रहे है। इसकी शिकायत फिर से की गई है। डीडीओ राहुल वर्मा ने बागपत बीडीओ भमर सिंह को निर्देशित किया ह...