संवाददाता, जुलाई 20 -- बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा स्थित दौज वाले तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान रविवार को खुदाई में शिवलिंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल बन गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और जयकारों के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक तथा बेलपत्र अर्पित करने का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में उभरी एक आकृति दिखाई दी। पहले उन्होंने उसे कछुआ समझा, लेकिन मिट्टी हटाने पर पत्थर की संरचना नजर आई। इसके बाद आगे खुदाई करने पर वह शिवलिंग के रूप में दिखाई दी। लोगों का कहना है कि खुदाई के दौरान फावड़ा लगने के बावजूद शिवलिंग को कोई स्पष्ट क्षति नहीं पहुंची।खुदाई के दौरान निकल...