औरैया, जुलाई 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम इकघरा में सोमवार सुबह तालाब किनारे नीम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्राम इकघरा निवासी 45 वर्षीय अरविंद पुत्र दुर्जन सिंह रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए तालाब की ओर गए तो उन्होंने तालाब किनारे स्थित नीम के पेड़ पर एक शव फंदे से लटका देखा। यह भी पढ़ें- Amroha News: कीकर के पेड़ पर लटका मिला 11वीं के छात्र का शव पास जाकर पहचान करने पर मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुका...