तालाब किनारे खेलते समय डूबने से मासूम की मौत
संभल, अप्रैल 25 -- थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव लहरा कमंगर में शुक्रवार को तालाब किनारे खेलते समय पैर फिसलने से छह वर्षीय बच्चा गहरे पानी में डूब गया। साथी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण बच्चे को तालाब से निकालकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता गोरखपुर में भट्ठे पर काम करते हैं। गांव निवासी गोसे आजम का छह वर्षीय बेटा रेहान अपने तहेरे भाई कादिर के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। कादिर के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- बालक की तालाब में डूबने से मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे को संभल के एक निजी अस्पताल ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.