अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने गुरुवार को जोया ब्लॉक के गांव अम्हेड़ा में स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटाने के लिए त्वरित कार्य योजना तैयार करने और एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनपद में चलाए जा रहे मिशन 500 के अंतर्गत इस तालाब का जीर्णोद्धार कर उसे मूल स्वरूप में लाते हुए जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने और तालाब की सफाई-सुधार का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। निरीक्षण में ग्राम करनपुर के स्थानीय निवासियों ने हर घर जल योजना को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन अभी तक नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि गांव में सुचारू रूप ...