फतेहपुर, मई 22 -- बकेवर। सरकारी तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने टीम पहुंची फिर अचानक मूड बदल गया। अधिकारियों के न होने की याद आई और टीम जेसीबी के साथ लौट गई। टीम की कारगिर्दगी से ग्रामीण और शिकायतकर्ता तक हैरान रह गया। जिसके बाद से लोगों में नाराजगी बनी है। क्षेत्र के बिसरौली गांव में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने पूर्व में हुए समाधान में डीएम को अवगत कराया था और तालाब का कब्जा हटाने की मांग रखी थी। जिसके बाद अफसरों के आदेश पर स्थानीय लेखपाल, सचिव टीम और जेसीबी के साथ कब्जा मुक्त कराने पहुंचे। जिसके बाद उम्मीद थी कि कानून का डंडा चलेगा,लेकिन दबंगों की धमक के आगे जिम्मेदारों ने अपने पैर पीछे खींच लिया। तालाब का कब्जा हटाने के बजाय बैरंग ही टीम लौट गई। लेखपाल ने कहा कि सीओ स्तर या बड़े अधिकारिय...