कानपुर, मई 4 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश व शासन के निर्देश के बाद भी जिले में जिम्मेदारों की अनदेखी से ताालाबों में अतिक्रमण व धड़ाधड़ हो रहे अवैध कब्जों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इससे तालाबों के अस्तित्व पर संकट गहरा रहा है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र का गुलाबपुरवा गांव में तालाब पर हो रहे अतिक्रमण व कब्जे की दर्जनों शिकयतों के बाद भी महज खाना पूरी होने से तालाब का आकार सिकुड़ रहा है। इससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान बना है। तालाबों पर कब्जों के संबंध में भले ही हाईकोर्ट काफी गंभीर है, लेकिन जिले में जिम्मेदारों की अनदेखी से हो रहे अवैध कब्जों के कारण तालाब,पोखर व झीलों का आकार सिकुड़ता जा रहा है।

तालाबों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हिंचलाल तिवारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और शासन क...