प्रयागराज, जून 13 -- बारिश से पहले तालाबों की सफाई के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए तो विभागों ने कमान संभाली। शनिवार को पंचायती राज विभाग ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर तालाबों की सफाई कराई। इस दौरान डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी और उनकी टीम तालाबों में उतरी तो आम जनमानस ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तालाबों पर व्यापक स्वच्छता व प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्ति का अभियान चलाया गया। अफसर सफाई में उतरे तो प्रेरित होकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रमदान करते हुए प्लास्टिक और अन्य हानिकारक अपशिष्टों को हटाया। यह भी पढ़ें- विकास खंडों के सात तालाब बन गए प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंत में सभी ने जल स्रोतों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प...