तालाबों की सफाई की डीएम ने मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। मानसून करीब आ गया है और अब तक जिले में तमाम तालाबों की सफाई नहीं हुई है। इसकी शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की गई है। डीएम ने सीडीओ हर्षिका सिंह को निर्देश दिया है कि वो सभी जगह तालाबों की सफाई की रिपोर्ट दें। जहां पर अब तक काम नहीं हुआ है, उसके दो से तीन दिनों में श्रमिकों को लगाकर पूरा कराएं। साथ ही बीडीओ जिन्होंने काम में लापरवाही की है, उन्हें भी नोटिस दिया जाए। डीएम ने कहा है कि काम को बारिश से पहले पूरा हो जाना चाहिए। मानसून के सीजन में तालाब भर जाने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.