गंगापार, मई 2 -- तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भारी भीड़ रही। अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे अधिक मामले राजस्व से संबधित रहे।

तालाबों पर अवैध कब्जा भैंया गांव से पहुंचे राजकुमार ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित तालाबों पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे तालाबों का अस्तित्व धीरे-धीरे मिटता जा रहा है, कई तालाब तो ऐसे हैं, जो अभिलेखों में तो जिन्दा हैं, लेकिन मौके पर आबादी बस चुकी है। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित रहे तहसील के विभिन्न अधिकारियों से जानकारी लेते हुए तालाबों पर हुए अतिक्रमण को खाली करवाने के लिए निर्देशित किया।

भूमि विवाद की शिकायत खानपुर गांव से पहुंची शीला देवी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ...