मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गौशाला समिति, मुंगेर की एक आपात बैठक रविवार, 2 फरवरी को अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ने की, जिसमें समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सचिव प्रभु दयाल सागर, सह सचिव प्रीतम सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ निधि सहित अशोक पटेल, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक सितारिया, कुशल अग्रवाल, अमरनाथ प्रसाद, शिशर कुमार लालू समेत अन्य सदस्यगण शामिल हुए। गौशाला को गौशाला के रूप में ही विकसित करने पर जोर: बैठक में गौशाला परिसर में तालाब निर्माण, मछली पालन एवं मुर्गी पालन से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत से इन प्रस्तावों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि, गौशाला का विकास उसके मूल उद्देश्य के...