अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के होटल में अग्निकांड ने हर किसी को दहला दिया है। इस घटना के बाद भले ही प्रशासन व अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है, मगर तालानगरी के होटल-रेस्टोरेंटों में अव्यवस्था का लॉक लगा हुआ है। यहां फायर सेफ्टी को लेकर होटल-रेस्टोरेंट बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। जिले में संचालित सैकड़ों होटलों में से केवल 25 के पास ही अग्निशमन विभाग की वैध एनओसी है। बाकी सब नियम-कायदों को ताक पर रखकर संचालन कर रहे हैं। जिले में प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट की संख्या करीब 500 या उससे अधिक भी हो सकती है। लेकिन, अग्निशमन विभाग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यह भी पढ़ें- खतराः जिले में बिना एनओसी के चल रहे 83 होटल, गेस्ट हाउस वर्ष 2018 से अब तक जिले में होटल-रेस्टोरेंट की ओर से एनओसी के लिए कुल 120 आवेदन ही आए। इनमें से विभाग ने 26 ...