रामगढ़, दिसम्बर 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल और वरिष्ठ सदस्य महावीर अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। स्वागत भाषण में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के विकास में खेलों की भूमिका पर जानकारी दी गई। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों ने सामूहिक ड्रिल प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय ध्वज फहराया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। खेल महोत्सव की रस्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.