साहिबगंज, सितम्बर 1 -- तालझारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई। एएनएम व सहिया साथी, सहिया पर्यवेक्षक बैठक में शामिल होकर अगस्त महीने के सभी रिपोर्ट का विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। 01 से 25 सितम्बर तक चलने वाले एकीकृत बीमारी खोज अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए सभी सहिया साथी एवं सहिया पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया। बताया गया कि एक भी घर और एक भी व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रह जाए । इस क्राइटेरिया में आने वाले व्यक्ति का पहचान करते हुए उन्हें चिन्हित कर स्वास्थ्य लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे । इसे सभी स्वास्थ्य कर्मी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर मौजूद जनमन चिकित्सा पदाधिकारी राहुल राज, विजय राम, देवनारायण रविदास, एमानुव...