दुमका, मार्च 2 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर तालझारी थाना परिसर में थाना प्रभारी संगम पाठक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से सहयोग की अपील की और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, स्थानीय ग्रामीणों की बैठक में होली का पर्व आपसी प्रेम भाईचारा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा पर्व के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेगी। होली आपसी सद्भाव व भाईचारा का संदेश देता है। होली के दौरान क्षेत्र में पुलिस की सख्त नजर रहेगी। ऐसा किसी तरह का काम नहीं करें जिससे माहौल बिगड़े, कोई भी अशांति या अफवाह फैलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कहीं भी कोई घटना घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। होली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.