कन्नौज, मार्च 14 -- तालग्राम, संवाददाता। कस्बे से कानपुर तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने विधिवत पूजन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बस को हरी झंडी दिखाकर कानपुर के लिए रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। यह बस प्रतिदिन तालग्राम के चौखटा चौराहे से सुबह सात बजे छिबरामऊ, बेवर और मैनपुरी होते हुए कानपुर पहुंचेगी। वहीं कानपुर के कल्याणपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर शाम करीब पांच बजे छिबरामऊ होते हुए तालग्राम पहुंचेगी। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए पूर्व राज्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.