कन्नौज, फरवरी 13 -- तालग्राम, संवाददाता। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस द्वारा संचालित 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता की शुक्रवार को विशेष जांच की गई। सीएचसी तालग्राम के अंतर्गत संचालित एम्बुलेंसों का निरीक्षण लखनऊ से आए क्वालिटी ऑडिटर दल ने किया। जांच में एम्बुलेंस सेवाएं सभी निर्धारित मानकों पर सही पाई गईं। ऑडिटर धनंजय कुमार व विकास कुमार ने एम्बुलेंस में उपलब्ध दवाइयों, मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर की स्थिति तथा वाहन की फिटनेस का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। धनंजय कुमार ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार की गुणवत्ता जांच कराई जाती है, ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल, रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.