कन्नौज, फरवरी 26 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र की बेहटा चौकी के अंतर्गत ग्राम नया नगला में गुरुवार को बकरी चराने गए 65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अमर सिंह (65) निवासी नया नगला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे रोज की तरह सुबह खेत पर बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें खून की उल्टी हुई। जिसके बाद वे खेत में ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अचेत देखकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के छोटे बेटे नीरज ने बताया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ थे और अचानक खून की उल्टी होने से उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेहटा चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.