कन्नौज, जून 27 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम की ग्राम पंचायत तालग्राम देहात के कलकत्तापुरवा आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय अभ्यर्थी ने दूसरे ग्राम पंचायत की युवती का चयन किए जाने का आरोप लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जांच पूरी होने तक नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

नियुक्ति पत्र का विवाद ग्राम पंचायत तालग्राम देहात के कलकत्तापुरवा निवासी नमृता देवी पुत्री रामबाबू ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया था। आरोप है कि बाद में उनका चयन निरस्त कर ग्राम पंचायत बमरौली निवासी अंशिका यादव को कलकत्तापुरवा केंद्र पर नियुक्त कर दिया गया।

शासनादेश का उल्ल...