लखनऊ, फरवरी 16 -- तालकटोरा रोड आलमबाग की दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लग गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल और महामंत्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। दुकानदारों ने बताया कि किराए की विसंगतियों के कारण वे भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे नगर निगम द्वारा दुकानों को सील किए जाने का भय बना हुआ है। महापौर ने आश्वासन दिया कि किराए की विसंगतियों को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाधान नहीं निकलता, तब तक सीलिंग की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इस अवसर पर श्याम मिश्रा, मंगलेश मिश्रा सहित कई व्यापारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.