लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और डीसीएम को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुरेश के रुप में हुई है। सुरेश काम से से लौट रहा था। इसी दौरान तालकटोरा थाना क्षेत्र के ई-ब्लॉक लल्ला होटल के पास सड़क पार करते समय उसे डीसीएम ने रौंद दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डी...