लातेहार, मार्च 26 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत टूढामु गांव में बुधवार रात रेलवे के तार और लोहे की चोरी करते चार आरोपियों को ग्रामीणों एवं चंदवा पुलिस की तत्परता से धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में मोनेकल हुसैन, पिता अब्दुल शेख, करण भुईया, पिता स्व. चरका भुईया, शंकर राम पिता स्व. गुड्डू राम शामिल हैं, जो बिहार के सासाराम के निवासी बताए जाते हैं और स्थानीय स्तर पर नाली सफाई का कार्य करते थे। वहीं चौथा आरोपी अनवर खान, पिता अनु खान, तिलैयाटांड़ (चंदवा) निवासी है। थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि सभी आरोपी रेलवे का तार और लोहे की चोरी कर उसे टूढामु गांव के रास्ते कहीं और ले जाने की फिराक में थे। इसी दौरान ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सह...