कन्नौज, सितम्बर 5 -- कन्नौज। नेशनल हाईवे पर बुधवार रात तार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक हटवाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। झारखंड के जमशेदपुर से बिजली के तार लेकर ट्रक गाजियाबाद जा रहा था। रात करीब दस बजे ट्रक समधन कट के पास पहुंचा। इसी दौरान ट्रक के आगे बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ दिया। इससे भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदे तार भी सड़क पर फैल गए और बाइक सवार उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन मंगवाई और ट्र...