बाराबंकी, मार्च 20 -- दरियाबाद। थाने के बगल मथुरानगर जाने के लिए सड़क है। थाने की सीमा में कंटीले तार से सड़क किनारे बैरिकेटिंग की गई है। शुक्रवार सुबह इसी तार पर बंदर की मौत हो गई। इसके बाद बंदरों का झुंड गया और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया। मथुरानगर के शिवदयाल भी बंदरों की चपेट में आ गए और घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि बंदर की मौत हुई है। करंट की बात अफवाह है। अधिशाषी अधिकारी शीलू अवस्थी ने बताया कि करंट से बंदर की मौत की सूचना मिली थी। टीम भेजकर दफन कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.