उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव की रहने वाली महिला शनिवार सुबह कपड़े सुखाने के लिए तार पर फैलते समय करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पनई बुजुर्ग गांव की रहने वाली 50 वर्षीय कुसुमा कश्यप पत्नी स्व. महेश शनिवार सुबह रोज की तरह घर के कामकाज में जुटी हुई थी। स्नान करने के बाद जब वह कपड़े सुखाने के लिए बाहर लगी डोरी पर फैलने गई। बताया जा रहा है कि तभी कपड़े फैलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही लोहे के तार में करंट उतर आया। यह भी पढ़ें- बिजली का तार टुटकर महिला पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसी जैसे ही कुसमा ने तार को हाथ लगाया। वह करंट की चपेट में आ गईं और तार से चिपक गईं। महिला की चीख सुनक...