बरेली, दिसम्बर 15 -- वार्ड 64 के आजम नगर मार्ग, गंगापुर में रविवार को बिजली निगम ने बिना पूर्व सूचना शटडाउन लेकर एबीसी केबल बदलना शुरू कर दिया। आरोप है कि लोगों ने इसका विरोध किया तो उनकी सुनने की जगह उल्टा कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए बदसलूकी की। वीडियो बना रहे लोगों का मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने मामले की शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भी की है। पार्षद का आरोप है कि बहादुर शाह मजार रोड व रजा चौक क्षेत्र में विद्युत कार्य के दौरान भारी अव्यवस्थाएं है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली की लाइनें हटाई जा रही हैं, जिससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से ट्रांसफॉर्मर लगाने की यहां मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.