लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब क्षेत्र के बांकेगंज कस्बे के कोठीपुर गांव में मंगलवार दोपहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांकेगंज क्षेत्र के गांव कोठीपुर निवासी राहुल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी घर में अकेली थीं। वह कपड़े धोने के बाद उन्हें तार पर सुखाने के लिए डाल रही थीं। इसी दौरान तार में अचानक करंट उतर आया, जिससे उन्हें तेज झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तो परिजन...