मैनपुरी, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के ग्राम गढ़िया आलमगीरपुर में खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर का बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे किसान की आधा बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र के ग्राम गढ़िया आलमगीरपुर निवासी ऊषा देवी पत्नी नरेश चौहान के खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर का तार टूट कर गिरने से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे आधा बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सतर्कता से खेतों में काम रहे किसानों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। जिसकी वजह से आसपास के खेत में आग लगने से बच गई, वरना हो सकता था। आग से आधा बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। वहीं बिजली विभाग से गांव के अंदर से निकल रही 11 हजार वोल्ट लाइन को बाहर से निकाले जाने की मांग...