तार टूटकर बाइक पर गिरा, लगी आग
अमरोहा, जून 28 -- रविवार दोपहर नगर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर अचानक धारा प्रवाहित विद्युत तार टूट कर गिर गया। बाइक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना देने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद हुई। बाइक स्वामी द्वारा आग लगने से हजारों रुपया का नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुरानी तहसील के निकट सड़क किनारे खड़ी बाइक पर अचानक विद्युत तार टूट कर गिर गया। विद्युत तार बाइक पर गिरने से बाइक में आग लग गई। विद्युत तार टूटने एवं बाइक में आग लगने के कारण बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने बिजलीघर पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आग को बुझाया जा सका। बाइक स्वामी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक निवासी प्रताप सिंह नजदीक की दुकान पर कार्य करता है। प्रतिदिन की भांति उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.