मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- गांव निराना में बुधवार की रात्रि को अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार अचानक टूटकर तीन ग्रामीणों की छत पर जा गिरे। तारों के गिरने से तीनों ग्रामीणों की छत की सीमेंट की चादरें क्षतिग्रस्त हो गई। करंट लगने से एक ग्रामीण भी झुलस गया, जबकि अन्य ग्रामीणों की जान बाल बाल बची। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर तहसील सदर के लेखपाल और विद्युत विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी सहित ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार ग्रामीणों की छत के ऊपर से गुजर रहे हैं। तार काफी जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों को मकानों की छत से उतरवाने की कई बार विद्युत अधिकारिय...