सोनभद्र, मार्च 10 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मंगलवार की दोपहर में एलटी तार टूट कर खेत में गिर जाने के कारण खेत में लगी अरहर और जौ की फसल जलकर राख हो गई। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में एलटी तार टूट कर गिर जाने के कारण दो बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। बबलू पांडेय और श्यामधर पांडेय की अरहर और जौ की दो बीघा में फैली फसल आग से नष्ट हो गयी। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गर्मी के शुरुआत के साथ क्षेत्र में आग की घटनाएं बढ़ने लगी, लेकिन इसको लेकर लोग सतर्क नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी खेत में आग लगी थी, लेकिन कारणों का पता नहीं चल सका। इस बार आग लगने का कारण एलटी तार टूट कर गिरना बताया जा रहा है। संयोग की आग को ग्रामीणों की मदद से खेतो तक ही काबू कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...