तार जोड़ते समय लाइनमैन पर गिरा बिजली का खंभा, गंभीर
मेरठ, जून 30 -- सरधना मेरठ मार्ग पर मंगलवार सुबह कब्रिस्तान के निकट तार जोड़ते समय लाइनमैन पर बिजली का खंभा गिर गया। गंभीर रूप से घायल हुए लाइनमैन को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभा काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था। लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। बता दें कि मेरठ रोड पर कब्रिस्तान के निकट भूरा कुरैशी की चिकन मंडी है। उसके निकट एक लोहे का बिजली का खंभा खड़ा हुआ है। लोगों के अनुसार खंभा काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था। नीचे से गल रहा था, जिसके चलते हादसे को दावत दे रहा था। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार इससे अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार सुबह संविदा लाइनमैन जोगियान मोहल्ला निवासी तस्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.